विष्णु के सुशासन में संवर रहा छत्तीसगढ़:-किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट
छुरिया:- राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय का सुशासन है। आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है।जिसका तीसरे चरण शुरूवात हो चुकी है। आज समाधान शिविर के माध्यम से सरकार आपके द्वारा आई है। और आपके समस्या के सामाधान के लिए दृढ़ संकल्पित है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा बनाया गया था। तब छत्तीसगढ़ को पिछड़ा राज्य कहा जाता था। जहां कभी भुख से मौत हो जाती थी।लोग पलायन करते थे।2003 में भाजपा नेतृत्व वाली डा रमन सिंह जी की सरकार बनी तब छत्तीसगढ़ में 1 रू किलो में चावल देने वाली पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह की शुरुआत भी भाजपा सरकार में हुई मेडिकल कालेज,एम्स , स्कूल कालेज जैसे विकास के अनेकों विकास के कार्य भाजपा सरकार में हुए,उसी कड़ी में हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे के साथ आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ को विकास के दिशा में अग्रसर करने एक नया आयाम स्थापित कर रहे हैं।आज छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां 3100 रू प्रति क्विंटल में 21 एकड़ में धान खरीदी होती है।आज महिलाओ को हर महिने महतारी वंदन की राशि उनके खाते में पहुंच जाती है।भुमिहिन कृषकों को एक मुश्त 10000 रू राशि दी जाती है। प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख आवास की स्वीकृति विष्णु देव साय की सरकार के पहली कैबिनेट बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में तेंदुपत्ता का मानक बोरा 5500 रू कर वांनाचल के आदिवासी भाई बहनों का मान बढ़ाया गया है। छत्तीसगढ़ में तीर्थ दर्शन योजना पुनः प्रारंभ किया गया। आज मात्र तेरह महीने की सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य एक विकसित राज्य के रूप में उभरने लगा। छत्तीसगढ़ में आदरणीय विष्णु देव साय के सुशासन में हर वर्ग के चहरे पर खुशहाली है।और आज सुशासन तिहार के माध्यम से खुद छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी गांव गांव जाकर चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्यायों का निराकरण कर रहे हैं। हमारे राजनांदगांव जिले में भी शिविर के माध्यम से लोगों की समस्यायों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु का सुशासन है।और विष्णु के सुशासन में हमारा छत्तीसगढ़ संवर रहा है।