Advertisement Carousel
CMO CHHATTISGARH

BJP का जवाबी हमला: अपराध में कांग्रेस का कनेक्शन, CM हाउस घेराव पर उठाए सवाल

रायपुर. प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया. कांग्रेस के इस प्रदर्शन को भाजपा ने अपराध के खिलाफ अपराधियों का प्रदर्शन करार दिया है.

Advertisements

मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने को लेकर कांग्रेस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन आम लोगों के लिए आश्चर्यजनक है क्योंकि 10 में से 8 मामले में अपराधी कांग्रेस से जुड़े होते हैं. कांग्रेस के शासनकाल में नशे को बढ़ावा दिया जाता रहा है.

Advertisements

“मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ ने किया आवास प्लस का सर्वे

इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार की प्रमुख घटनाएं गिनाई. उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप साहू था. बलौदाबाजार की घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका सामने आई. कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े ने भी भड़काऊ भाषण से उकसाने का प्रयास किया. बिलासपुर की घटना जहां पीएम आवास के नाम पर युवती से रेप हुआ, इस मामले में भी कांग्रेस के पूर्व पार्षद काशीनाथ रात्रे का नाम सामने आया. बालोद सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री अकबर का नाम, नारायणपुर में बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या में भी कांग्रेस का हाथ है.

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री और नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, SC मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button