Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक अजीत चौबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन

छत्तीसगढ़ से एक दुःखद खबर सामने आई है। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-01 निवासी अजीत चौबे का आज सुबह करीब 3:30 बजे उनके निवास पर निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements

स्वर्गीय अजीत चौबे, स्वर्गीय सतीश चंद्र चौबे के सुपुत्र थे और मूलतः सारंगढ़ से जुड़े हुए थे। उन्होंने पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं और दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में थाना प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

 

उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार, 20 अप्रैल को रायपुर स्थित महादेव घाट मुक्ति धाम में पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

अपने पीछे वे पत्नी ज्योति चौबे, बेटी नीतू तिवारी और नेहा चौबे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 

इस दुखद अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्वर्गीय अजीत चौबे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button