Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

ग्राम सभा लालापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का अयोजन

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन ब्लाक की ग्राम पंचायत लालापुर के ग्राम लालापुर गांव में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर हरदोई से आए डॉक्टरों ने सैकड़ो लोगों की जांच करते हुए दवा वितरण किया। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 5 के तहत् नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन अवध एवं गौरक्ष प्रांत द्वारा लालापुर में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम लालापुरवा भेडौरी, हरबक्शाहपुरवा, बेलरायां, चंदनीपुरवा, महाराजनगर सहित आस पास के गांव से आकर तमाम लोगों ने उपस्थित चिकित्सकों ने जांच कर आवश्यक दवा वितरण किया। लालापुर मैं निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का ग्राम पंचायत लालापुर के प्रधान प्रदीप कुमार चौधरी पंचायत मित्र हरिशंकर ने मां दुर्गा के सम्मुख दीप प्रवज्जलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के डॉक्टर्स ऋषि सिंह केजीएमएन लखनऊ, हामी बिश्नोई, शाहजहांपुर शशांक मिश्र, प्रधान प्रदीप कुमार चौधरी, पंचायत मित्र सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button