```html ```

तातापानी महोत्सव-2025,14 से 16 जनवरी तक चयनित प्रतिभागी देंगे अपनी प्रस्तुति

दयाशंकर यादव सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति हेतु चयन टीम का गठन

बलरामपुर। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी (तातापानी महोत्सव) श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2025 में जिले के युवाओं की प्रतिभा हेतु मंच प्रदान किया जाना है। जिसमें चयनित प्रतिभागी 14 से 16 जनवरी 2025 तक अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गायन, संगीत वादन, पिक्चर आर्टिटस्ट, एकल नृत्य, स्व लिखित काव्य पाठ, कॉमेडी विधा शामिल है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए समस्त महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन मो.न. (9977920198) एवं जिले के समस्त विद्यालयों हेतु सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री मनोहर जायसवाल मो.न. (9617608166) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
साथ ही कलेक्टर श्री कटारा द्वारा तातापानी महोत्सव 2025 में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले समस्त कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए चयन टीम का गठन किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग सुश्री समीक्षा जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती आशा रानी टोप्पो, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *