Advertisement Carousel
Blog

“अर्पण अभियान” में बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, 100 गुम मोबाइल लौटाए बिलासपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की अमानत, 2 लाख के 100 मोबाइल किए सुपुर्द

Ad

Advertisements

‘अर्पण’ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने 100 गुम मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

Advertisements

बिलासपुर

“आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास” संकल्प के साथ बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित अर्पण अभियान के अंतर्गत गुम हुए 100 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

Advertisements


बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में विशेष खोज अभियान चलाया गया। प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं जिले के समस्त थानों को निर्देशित कर तकनीकी साक्ष्यों एवं फील्ड इनपुट के आधार पर एक माह के भीतर 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद मोबाइल बिलासपुर शहर के साथ-साथ जिले से सटे अन्य जिलों से भी प्राप्त किए गए हैं। कुछ मोबाइल अन्य राज्यों के दूरस्थ क्षेत्रों में सक्रिय पाए गए, जिनकी बरामदगी हेतु पृथक अभियान जारी है और आगे भी मोबाइल स्वामियों को लौटाने की प्रक्रिया सतत रूप से जारी रहेगी।
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान लगभग 160 मोबाइल स्वामी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियरे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह, प्रभारी ए.सी.सी.यू. श्री हेमंत आदित्य एवं साइबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी ने नागरिकों को वर्तमान में प्रचलित साइबर ठगी के नए तरीकों—डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सेक्सटॉर्शन, व्हाट्सएप डीपी बदलकर ठगी, बिटकॉइन, टूरिज्म प्लान, कस्टमर केयर के नाम पर ठगी, ऑनलाइन लोन ऐप सहित अन्य माध्यमों—की जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय भी साझा किए।
इस अभियान को सफल बनाने में ए.सी.सी.यू. एवं बिलासपुर जिले के समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक माह गुम हुए मोबाइलों की खोज कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button