Advertisements
Advertisements
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

धान विक्रय कर तुरन्त पैसे खाते में आने ने किसानों के चेहरों पर छाई खुशी

संदीप कुमार जशपुर जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट


प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों में व्यापक उत्साह
जशपुरनगर /जिले में धान खरीदी प्रारम्भ होने के साथ ही किसानों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी के वादे के अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी 31 सौ रुपये के दर से होने से यह उत्साह दुगुना हो गया है। जिले की सभी मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है।
         कलेक्टर रोहित व्यास ने भी सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए छायादार बैठने की जगह से लेकर टोकन व्यवस्था तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसानों को केंद्रों में सभी सुविधाएं प्राप्त हो रहीं है।
        जिसका उत्साह कंसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत चोंगरीबहार अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन उपकेंद्र सबतमुंडा में देखने को मिला। जहाँ के किसानों का उत्साह उनके चेहरों में देखने को मिल रहा है। यहां धान विक्रय करने आये रामप्रकाश भगत ने बताया कि वे अपना 50 क्विंटल धान बेचने केंद्र आये हैं खरीदी केंद्रों में धान लाने से पहले टोकन और बारदाना मिलना तक मुश्किल हो जाता था। इस बार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय पर ही टोकन की व्यवस्था हो करा दी गई है साथ ही समिति द्वारा बारदाना भी उचित समय पर दी गई है। जिससे किसानों को बहुत सहायता मिली है। किसानों ने कहा कि हम जब केंद्र आये सभी कर्मचारियों ने हमारा सहयोग किया और अब तो धान विक्रय के साथ ही एक घंटे में पैसा खाते में आ जा रहा है। जिससे मजदूरी, परिवहन सभी चीजों का पैसा हम लोगों को नगद दे पा रहे हैं।
           हथगड़ा के किसान जयराम भगत और धर्मदास मिंज ने बताया कि पहले जब धान बेचने आते थे तो कटे फटे बारदाने मिलते थे जिससे केंद्र तक धान लाना भी मुश्किल हो जाता था। इस बार ना सिर्फ अच्छे बारदाने मिले है बल्कि टोकन भी समय पर मिला और धान बेचने के तुरंत बाद पैसे भी खाते में आ गए हैं। तुरंत पैसे मिलने से अब किसी से उधार लेकर परिवहन और हमाली का पैसा नहीं देना पड़ेगा। सब कुछ नगद में हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button