Advertisement Carousel
Blog

निखिल वस्त्रालय में चोरी का खुलासा, अपराधी हिरासत में छत का टीन उखाड़कर दुकान में घुसे आरोपी, बलौदा पुलिस की सफलता दुकान चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 20 हजार की चोरी बरामद

Ad

Advertisements

छपर तोड़कर कपड़ा दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा

थाना बलौदा पुलिस ने छपर तोड़कर कपड़ा दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए शर्ट एवं नगद राशि बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रमेश कुमार साहू, निवासी महामाया हरदी, का बाजार चौक के पास निखिल वस्त्रालय नाम से कपड़ा दुकान है। दिनांक 25 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 7:30 बजे दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया था। अगले दिन 26 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 8:30 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा है तथा सामने वाले कमरे की छत का टीन उखड़ा हुआ था।
दुकान की जांच करने पर रैक में रखे करीब 50 नग शर्ट (अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये) तथा चिल्लर व नगद राशि सहित कुल लगभग 20 हजार रुपये चोरी होना पाया गया। अज्ञात चोर द्वारा छत का टीन उखाड़कर दुकान के अंदर घुसकर चोरी किए जाने की लिखित रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 331(1), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा  विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही कार्तिक केवट एवं पुरुषोत्तम यादव, दोनों निवासी महामाया हरदी बाजार पारा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई एवं वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 61, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए दिनांक 03 फरवरी 2026 को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए शर्ट एवं 3000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में

Advertisements


कार्तिक केवट (21 वर्ष) एवं पुरुषोत्तम यादव (19 वर्ष) निवासी महामाया हरदी बाजार पारा, थाना बलौदा शामिल हैं।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक टिकेश्वर राठौर, बृजपाल बर्मन, रज्जू रात्रे, रोहित साहू एवं महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button