Advertisement Carousel
Add
Blog

रायगढ़ में ट्रेलर डाला चोरी का खुलासा

Ad

Advertisements

रायगढ़ में ट्रेलर डाला चोरी का खुलासा

Advertisements


रायगढ़ में ट्रेलर डाला चोरी के मामले का कोतवाली पुलिस ने महज 10 दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने करीब 300 CCTV फुटेज खंगालकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए डाला और इंजन समेत करीब 21 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। वारदात में इस्तेमाल करीब 8 लाख रुपये कीमत की कार भी पुलिस ने जब्त की है।

मामला रायगढ़ के सीएमओ तिराहा इलाके का है, जहां 27 जुलाई की रात सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर डाला चोरी हो गया था। वाहन मालिक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisements

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 300 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में चोरी का डाला दूसरे ट्रेलर के इंजन से जोड़कर ले जाते हुए दिखाई दिया। खास बात यह थी कि चोरी के डाला की पायलेटिंग एक नीली कार कर रही थी।

पुलिस ने CCTV के जरिए दोनों वाहनों के रूट को ट्रेस किया। आरोपी मुख्य मार्ग और टोल नाकों से बचने के लिए कच्चे और बाईपास रास्तों से रायपुर पहुंचे। इसके बाद RTO रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पूछताछ में आरोपियों ने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी का डाला रायपुर में 4 लाख 30 हजार रुपये में बेच दिया गया था। बाद में पुलिस ने पतासाजी कर डाला और इंजन को बिलासपुर जिले के बेलतरा से बरामद कर लिया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल नीले रंग की कार भी जब्त की है। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य पुलिस के कब्जे में लिए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपी ड्रायवरी के पेशे से जुड़े बताए गए हैं। चोरी का डाला खरीदने वाला एक आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

कोतवाली पुलिस ने मामले में जसविन्दर सिंह उर्फ राहुल, पवनदीप सिंह और संदीप कुमार खत्री को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, करीब 300 CCTV फुटेज की पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच से इस पूरी चोरी का खुलासा संभव हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button