देस

इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

प्रयास आज देश कर रहा है। आज भारत में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्रों को भव्य और दिव्य बनाया जा रहा है। हमारे जो beaches हैं, छोटे-छोटे islands हैं, उनको डेवलप किया जा रहा है। और इस समय तो देश में एक unique अभियान भी चल रहा है। देखो अपना देश, People’s Choice इसमें भारत के पॉपूलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट बनाने के लिए वोटिंग कराई जा रही है, नागरिक वोट कर रहे हैं। जिन जगहों को भारत के लोग टॉप डेस्टिनेशन मानेंगे उन टूरिस्ट प्लेसेस को मिशन मोड में डेवलप किया जाएगा। और इससे भी बड़ी संख्या में employment generate होगा।

साथियों,

आज हमारा देश परिवर्तन में सबकी भागीदारी पर जोर दे रहा है। जी-20 की Presidency के दौरान हमने अपने African Friends को सशक्त करने में मदद की। हमने ग्लोबल साउथ की आवाज उठाई। अब हम एक ऐसा वर्ल्ड ऑर्डर चाहते हैं, जो सभी देशों खासकर Global South का inclusive development, ensure करे। आने वाले समय में Global South के देशों के पास, विश्व की सबसे बड़ी संभावनाएं होंगी। पूरी ह्यूमैनिटी का एक बड़ा हिस्सा, इन देशों में बसता है। और भारत विश्वबंधु की भावना से इन देशों की आवाज बन रहा है।

साथियों,

आज की दुनिया dynamic है। इसलिए हमारी सरकार की नीतियां और रणनीतियां भी dynamic हैं। हर ज़रूरत के हिसाब से हम, हर ज़रूरी कदम उठा रहे हैं। हम अपनी पॉलिसी, बीते कल के आधार पर नहीं, बल्कि आने वाले कल को देखते हुए बना रहे हैं। हमारा फोकस फ्यूचर पर है। हम आने वाले कल की चुनौतियों और अवसरों के लिए देश को आज तैयार कर रहे हैं। ग्रीन हाईड्रोजन मिशन हो, क्वांटम मिशन हो, सेमीकंडक्टर मिशन हो, deep ocean mission हो, इन पर भारत अभी काम कर रहा है। अभी आपने देखा है सरकार ने स्पेस टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ के फंड की घोषणा की है। आज का भारत अवसरों की धरती है। हमारा विश्वास है, भारत का फ्यूचर, इससे कहीं बेहतर होने वाला है।

साथियों,

हमने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। हम जानते हैं, आप भी देश की इस यात्रा में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेना चाहते हैं। हम चाहते हैं भारत में ज्यादा से ज्यादा कंपनियां ग्लोबल ब्रैंड बनें, हम चाहते हैं भारत दुनिया के हर सेक्टर में लीडर बने, हमारा वादा है, हम facilitate करेंगे आप वादा करिए, आप innovate करेंगे। हमारा वादा है, हम reforms करेंगे, आप वादा करिए, आप perform करेंगे। हमारा वादा है, हम स्टेबल पॉलिसी रिजीम देंगे, आप वादा करिए, आप positive disruptions करेंगे। हमारा वादा है, हम हाई ग्रोथ पर ध्यान देंगे आप वादा करिए, आप हाई क्वालिटी पर ध्यान देंगे। बड़ा सोचिए देश के लिए सफलता की बहुत सी गाथाएं हमें मिलकर के लिखनी हैं। आज का भारत दुनिया में संभावनाओं की सबसे बड़ी धरती है। आज का भारत wealth creators का सम्मान करता है। एक मजबूत भारत पूरी मानवता का बहुत बड़ा विकास कर सकता है। एक समृद्ध भारत, पूरे विश्व की समृद्धि का रास्ता बना सकता है। हमें innovation, इनक्लूजन और इंटरनेशनल cooperation के मंत्र याद रखने हैं। मैं देश और देश के बाहर रहने वाले हर भारतीय से कहूंगा, भारत के हर समर्थक से कहूंगा, आइए इस यात्रा में हम सब मिलकर के एक साथ चलें। आइए भारत को विकसित बनाएं, क्योंकि भारत की समृद्धि में ही दुनिया की समृद्धि है। और मुझे विश्वास है, हम ये लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। और इसी विश्वास के साथ मैं आप सबका ह्दय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button