Advertisement Carousel
Add
Blog

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जिला- सक्ति :_  बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई पर रिपोर्ट

Advertisements

“सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है…
जहां पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।”

“थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी रूपनारायण गोंड, उम्र 50 वर्ष, निवासी गुड़ेराडीह, के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 900 रुपये आंकी गई है।”

“पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करारी गुड़ेराडीह में अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना पर तत्काल टीम बनाकर रेड कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।”

Advertisements

“आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 265/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।”

“इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र यादव, प्रआर मनीष राजपूत, आर योगेश राठौर सहित पूरी बाराद्वार पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।”

“बाराद्वार पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button