Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

श्रीमती साय ने ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव में भाग ले रहे युवाओं का किया उत्साहवर्धन

Ad

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध: श्रीमती कौशल्या साय

Advertisements

श्रीमती साय ने ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव में भाग ले रहे युवाओं का किया उत्साहवर्धन

जशपुरनगर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय आज मिनी स्टेडियम सलियाटोली, कुनकुरी में ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र एवं पूरे प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत एवं प्रतिबद्ध हैं।

Advertisements

श्रीमती साय ने इस युवा उत्सव में आए युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस आयोजन में जो संगीत का सुर बज रहा है। इस सुरमई संगीत की धुन और इससे उत्पन्न खुशी को जीवन में भी बरकरार रखें।


उन्होंने कहा कि मुझे काफी खुशी होती है कि लड़कियां अब इस तरह के आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेती है। यह उनके आगे बढ़ने की ललक और कुछ कर गुजरने की चाह को दर्शाता है। श्रीमती साय ने सभी प्रतिभागियों को पूरे उत्साह के साथ बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर विजेता बनने हेतु प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री आवास रायपुर आने के लिए आमंत्रित भी किया।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, मंडल महामंत्री राजकुमार गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुदबल राम यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम होता, सी आर भगत विकास खंड शिक्षा अधिकारी,बेमता टोली सरपंच राजकुमारी लकड़ा सहित शिक्षक,कर्मचारी एवं अधिकारी तथा कुनकुरी विकासखंड के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में साहित्यिक, सांस्कृतिक, अकादमिक एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग अलग आयु समूहों के लिए किया गया है।


विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव 30 नवंबर 2024 तक होगा। इसके बाद जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन होगा। जिला और ब्लॉक स्तर पर हुए युवा उत्सव के आयोजन के पश्चात विजेताओं को राज्य युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। राज्य युवा महोत्सव के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button