Advertisement Carousel
Blog

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 और आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी के बहुचर्चित मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही प्रकरण में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि गिरोह पिछले चार से पांच महीनों से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी का लौह स्क्रैप चोरी कर अवैध रूप से बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स में छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान फ्लू डस्ट से भरे वाहनों में बड़ी मात्रा में लौह प्लेट, बीम और अन्य स्क्रैप सामग्री बरामद हुई। मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप, कई हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा तथा अन्य मशीनरी जब्त की गई थी। इस पूरे मामले में जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है।


विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बीएसपी के दो कर्मचारियों हिमांशु भूषण मलिक और मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया है। दोनों पर संगठित स्क्रैप चोरी गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी, अवैध कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button