Advertisement Carousel
Add
राज्य

पलामू में अंतरराज्यीय गैंग पर पुलिस का वार, 80 करोड़ का सांप का ज़हर समेत 7 गिरफ्तार

Ad

पलामू

Advertisements

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने झारखंड के पलामू जिले में सांप के जहर की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है और इसमें संलिप्तता के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीम ने 80 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 1,200 ग्राम सांप का जहर और 2.5 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क बरामद किए। मेदिनीनगर के जिला वन अधिकारी सत्यम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले बुधवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था। दिन में गिरफ्तार किए गए चारों लोगों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

सत्यम कुमार ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके बेटे सहित तीन आरोपियों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएफओ ने कहा कि इस गिरोह में कई अन्य लोगों के शामिल होने का अनुमान है और छापेमारी जारी है। एक अधिकारी ने बताया, "जब्त किए गए जहर की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है, जबकि पैंगोलिन के शल्कों की कीमत 15-20 लाख रुपये आंकी गई है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button