छत्तीसगढ़

हर घर मै हो तुलसी चौरा कौशल्या साय

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ

Advertisements

बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है आयोजन

Advertisements

प्रसिद्ध शिवधाम चराईडांड में चल रहा है चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम

जशपुरनगर: जिले के प्रसिद्ध शिवधाम चराईडांड में आयोजित चार दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित श्री हरि कथा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय शामिल हुई है। उन्होंने चराईडांड स्थित मंदिर में भगवान शिव का दर्शन कर,प्रदेशवासियों की खुशहाली और उन्नति का बाबा से आशीर्वाद माँगा। कौशल्या साय ने यहाँ श्री हरि कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है

Advertisements

कि स्थापना दिवस का आयोजन षष्ठपूर्ति वर्ष के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने मिल कर किया है। चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारम्भ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कौशल्या साय ने श्रद्वालु महिलाओं के साथ सिर में कलश उठा कर यात्रा में शामिल हुई। कार्यक्रम में श्रद्वालुओ सं चर्चा करते हुए कौशल्या साय ने कहा कि भक्ति के लिए आर्थिक रूप से सार्मथ्यवान होना आवश्यक नहीं है।

अपितु भक्ति भावना होना जरूरी होता है। उन्होनें कहा कि जिस तरह हर सनातनी के घर में तुलसी का चौरा होता है,उसी प्रकार हर घर में संध्या के समय दीप प्रज्जवलित करना चाहिए। इससे घर और इसके आसपास मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर होती है। स्थापना दिवस के दूसरे दिन जन्माष्टमी महापर्व,तीसरे दिन विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय मंत्री बसंत रथ की उपस्थिति संगीतमय सत्संग और 28 अगस्त को पुर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कार्नेल सिंह ने कार्यकम की जानकारी दी,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कार्नेल सिंह ने सभी का स्वागत, फूल बरसा के किया

प्रेमलता सिंह जिला उपाध्यक्ष, रविकांत शर्मा प्रखंड अध्यक्ष दुलदुला, राजेश ताम्रकार प्रखंड अध्यक्ष कुनकुरी, भैरव गुप्ता जिला सत्संग प्रमुख अरविंद गुप्ता मंडल अध्यक्ष चराईडाँड़, रामकिशोर साय प्रखंड मंत्री दुलदुला, महेश प्रसाद गुप्ता नगर अध्यक्ष दुलदुला, प्रमोद गुप्ता, गौरीशंकर सिंह मंडल सयोंजक कुनकुरी, ननकी पैंकरा मातृशक्ति सयोंजिका, मानकी मोदी
दुर्गा वाहिनी संयोजिका दुलदुला कार्यक्रम मे जशपुर राज परिवार की बहु जया सिंह जूदेव,उमादेवी कमला निराला बीडीसी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्वालु महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button