Advertisement Carousel
Blog

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध धान खरीदी-बिक्री पर शिकंजा

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध धान खरीदी-बिक्री पर शिकंजा
150 बोरी धान व माजदा वाहन जब्त, दस्तावेज नहीं कर सका पेश

Advertisements

बिलासपुर,
थाना रतनपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 150 बोरी धान से भरे एक माजदा वाहन को जब्त किया गया है। धान खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर धान को चोरी की मशरूका होने की आशंका के तहत जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को थाना रतनपुर को सूचना मिली कि माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BV 6881 का चालक अवैध रूप से धान खरीदी कर कृषि उपज मंडी में बेचने के उद्देश्य से ग्राम खरगहनी (थाना कोटा) से ग्राम तेन्दुभाठा (थाना रतनपुर) की ओर जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

Advertisements


पुलिस टीम ने ग्राम बारीडीह मेनरोड पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका। वाहन चालक ने अपना नाम रामेश्वर ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर बताया। जांच के दौरान चालक द्वारा माजदा वाहन में लदी 150 बोरी धान के संबंध में कोई वैध खरीदी-बिक्री का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
प्रथम दृष्टया अवैध धान होने की आशंका पर पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के प्रावधानों के तहत वाहन सहित 150 बोरी धान को जब्त किया गया। मामले की सूचना तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को दी गई, जो मौके पर पहुंचकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button