Advertisement Carousel
Blog

जिले में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई – 14 वाहन जप्त

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा,

Advertisements

जिले में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई – 14 वाहन जप्त

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न इलाक़ों—बम्हनीडीह, खपरीडीह, चांपा, जांजगीर, नवापारा, पुछेली, पीपरवा, बिर्रा और कनस्दा—में अवैध खनन और रेत परिवहन के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 14 वाहन जप्त किए गए।

खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू के अनुसार,

Advertisements

बम्हनीडीह व पुछेली क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।

दो अन्य हाईवा पुलिस रक्षित केंद्र जांजगीर में रखे गए।

चांपा और कनस्दा क्षेत्र में भी दो ट्रैक्टर जप्त किए गए, जिनमें से एक खराब होने पर स्थानीय ग्रामीणों को सुपुर्द किया गया। केवा और नवापारा क्षेत्र में चार हाईवा अवैध रेत परिवहन में संलिप्त मिले। चालक मौके से फरार हो गए, जिसके चलते वाहनों को लावारिस स्थिति में जप्त कर नोटिस चस्पा किया गया। फरार वाहन मालिकों और चालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए जिला परिवहन अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

आज हनुमानधारा, चांपा क्षेत्र में भी दो ट्रैक्टर रेत और एक ट्रैक्टर पत्थर के अवैध परिवहन में पकड़े गए, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही दोषी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
भविष्य में दोबारा संलिप्त पाए जाने पर माननीय न्यायालय में परिवाद दायर कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button