Advertisement Carousel
Blog

245 किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, 1.30 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद

Advertisements

245 किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, 1.30 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद
बिलासपुर।
जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मारुति अर्टिगा कार (CG 04QD 7255) में कटघोरा की ओर से बिलासपुर की तरफ बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका और जांच की।

Advertisements
Advertisements


245 किलो गांजा बरामद
जांच के दौरान कार से 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन, एक मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट भी जब्त की गई हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है।
दो आरोपी गिरफ्तार
मौके से आरोपी अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी शहडोल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर दूसरे आरोपी नीरज शुक्ला (30 वर्ष), निवासी अनुपपुर (मध्यप्रदेश) को भी गिरफ्तार किया गया।
जांच जारी, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजा कटघोरा से बिलासपुर की ओर ला रहे थे। मामले में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button