Advertisement Carousel
Blog

पामगढ़ में आजीविका ऋण मेला व रोजगार मेले का आयोजन304 प्रकरणों में 8.83 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत

Ad

Advertisements

पामगढ़ में आजीविका ऋण मेला व रोजगार मेले का आयोजन
304 प्रकरणों में 8.83 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में आजीविका सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विकासखंड पामगढ़ में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जनपद पंचायत पामगढ़ के सद्भावना भवन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही, युवा, ग्रामीण एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।

Advertisements


दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत आयोजित इस आजीविका ऋण मेले में विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 304 ऋण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनके माध्यम से 8 करोड़ 83 लाख रुपये से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति आदेश की प्रतियां वितरित की गईं, जिससे वे स्वरोजगार प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान “मेरी कहानी–मेरी जुबानी” के माध्यम से लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत समाधान शिविर, रोजगार मेला एवं आजीविका ऋण मेला के अंतर्गत नियोक्ता कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र, बैंकों द्वारा चेक वितरण, बिहान योजना के अंतर्गत आजीविका गतिविधियों के संचालन एवं प्रोत्साहन हेतु स्वीकृति पत्र तथा लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
शिविर में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप स्वरोजगार, रोजगार एवं आवास योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया गया। आवास एवं आजीविका से जुड़ी समूह की दीदियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर  गुलाब सिंह चंदेल,  मानस जांगड़े,  रूपचंद साहू,  अश्वनी कुर्रे,  रामबिलास खूंटे,  दीनदयाल साहू,  अग्नि सिंह,  यशवंत साहू, सीईओ जनपद पंचायत पामगढ़ सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button