Advertisement Carousel
Blog

नए साल की रात का हंगामा पड़ा भारी, चार आरोपी न्यायिक रिमांड पर अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फरार चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं से अभद्रता करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा

थाना अकलतरा पुलिस को नए वर्ष की रात घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच एवं महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर निवासी प्रार्थी सागर गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में नया वर्ष मना रहा था। इसी दौरान आरोपी मोईन खान, नासिर खान, सुमित कुमार एवं अविनाश सारथी उनके घर के सामने आकर मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगे। मना करने पर आरोपीगण एक राय होकर रात्रि में घर के अंदर घुस आए और हाथ-मुक्कों एवं स्टील रॉड से मारपीट कर चोट पहुंचाई। आरोपियों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद से चारों आरोपी फरार थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दिनांक 03 फरवरी 2026 को आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 331(6), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 74, 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में

Advertisements


मोईन खान (22), नासिर खान (23), सुमित कुमार (23) एवं अविनाश सारथी (19) सभी निवासी संजय नगर, अकलतरा शामिल हैं।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर, आरक्षक गौ करण राय एवं आरक्षक राजा जयप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button