Advertisement Carousel
Blog

निघासन पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त सतनाम सिंह को किया गिरफ्तार

Ad

शिव शंकर जायसवाल निघासन तहसील रिपोर्टर

निघासन खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम, व वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निघासन पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सतनाम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चखरा कोतवाली निघासन जनपद लखीमपुर खीरी को ग्राम बंगलहाकुटी जाने वाली सड़क से पुलिस हिरासत में लिया गया है। अभियुक्त सतनाम सिंह की जामा तलाश से एक अदद देशी तमंचा नाजायज बारह बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बारह बोर की बरामदगी हुई है। अभियुक्त सतनाम सिंह के विरूद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया एवं नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग विवरण

1.मु0अ0सं0 150/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम अभियुक्त सतनाम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चखरा कोतवाली निघासन जनपद लखीमपुर खीरी।

अभियुक्त सतनाम उपरोक्त से बरामदगी विवरण

एक अदद देशी तमंचा नाजायज बारह बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बारह बोर

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1.उ0नि0 प्रेमनरायन राजपूत थाना निघासन। 2.का0 सुरेन्द्र कुमार थाना निघासन। 3.हो0गा0 सुनील कुमार थाना निघासन।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button