Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

केंद्रीय गृह मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन।

Ad

बलरामपुर संवाददाता से कृष्ण नाथ टोप्पो की रिपोर्ट

Advertisements

राजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आज पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महामही द्रौपदी मुर्मू के नाम का ज्ञापन स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर को सौंपा। महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद भवन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संबंध में की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा जिस तरह की अमर्यादित टिप्पणी संसद में संविधान के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित परिचर्चा के दौरान की गई वह बाबा साहब के गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और सामान्य व्यक्ति के आचरण के भी प्रतिकूल है।

Advertisements
Advertisements

गृह मंत्री श्री अमित शाह के आचरण और व्यवहार और उनके द्वारा संसद भवन के अंदर उच्चरित शब्दों ने देश की जनता का दिल दुखाया है और उनके इस कृत्य के लिए हम सब उनके बर्खास्त की मांग महामहिम से करते हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, जिला लघु वनोंपज संघ अध्यक्ष श्री लालसाय मिंज, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, पूर्व छात्र संगठन अध्यक्ष रूपेश यादव देवबली टेकम, जसवंत यादव एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button