Advertisement Carousel
Blog

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनादेश परब में विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

Advertisements

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनादेश परब में विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

Advertisements

विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ

Advertisements

जांजगीर-चांपा,
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए सामग्री, प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि का वितरण किया।


कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने राजू चौरसिया, दिनेश सिंह राणा, बुधेश्वर लहरे एवं शारदा साहू को निक्षय पोषण किट, आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड प्रदान किए, वहीं दो अन्य हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत मानकी बाई, शिवकुमार कश्यप एवं सुनीता सिदार को आवास की चाबी सौंपी गई। धान खरीदी योजना के तहत मोंगरा बाई, पूसलाल एवं राजाराम को धान खरीदी की राशि का चेक प्रदान किया गया।
श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत एक हितग्राही तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत दो हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। मत्स्य पालन विभाग द्वारा सगीर मोहम्मद, रामकुमारी जलतारे एवं प्रकाश कश्यप को आइस बॉक्स प्रदान किया गया। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के तहत तुलाराम, शोभाराम एवं धरमलाल को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा रामावतार कश्यप को व्हीलचेयर, रविशंकर साहू को बैसाखी तथा मनोज पटेल को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। सौर सुजला योजना के अंतर्गत श्याम कुमार खंटे को सोलर पंप एवं परसराम खटकर को कट-आउट प्रदान किया गया।
लाखों हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत वय वंदना कार्ड योजना के तहत वर्ष 2025 में अब तक 5 लाख 31 हजार 820 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 51 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया है। धान खरीदी वर्ष 2025-26 में 9 लाख 13 हजार 28 किसानों से धान खरीदी कर 11 हजार 263 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
श्रम विभाग द्वारा 86 हजार 216 हितग्राहियों को 21 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि दी गई है। मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत विगत दो वर्षों में 3,401 हितग्राहियों व समितियों को 169.11 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया, साथ ही 2 लाख 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को दुर्घटना बीमा प्रदान किया गया। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हजारों किसानों को करोड़ों रुपये की सहायता दी गई है।
जनादेश परब के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचने से आमजन में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button