Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती: 130 पाव देशी शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार नवागढ़, बलौदा और चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोटर साइकिल से हो रहा था परिवहन

Advertisements

अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती: 130 पाव देशी शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

नवागढ़, बलौदा और चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोटरसाइकिल से हो रहा था परिवहन
जांजगीर-चांपा,

Advertisements
Advertisements


जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 130 पाव देशी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना चांपा, नवागढ़ और बलौदा पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चांपा पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार साहू (35 वर्ष), निवासी देवलापाठ थाना ऊर्जा जिला कोरबा, के कब्जे से मोटरसाइकिल में परिवहन करते हुए 60 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की।
वहीं थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपी बद्रीनारायण धीवर (45 वर्ष), निवासी लखुर्री थाना सारागांव, को 35 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सकुर मेमन (35 वर्ष), निवासी नेवसा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा, के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की।


तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button