Advertisement Carousel
Blog

लाख दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से 3 लाख की सोने की माला ठगी चांपा पुलिस की बड़ी सफलता, ठगी का आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements


जांजगीर-चांपा पुलिस

बुजुर्ग महिला से सोने की माला व नगदी ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 लाख रुपये की सोने की माला बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने की माला एवं नगदी रकम ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 3,00,000 रुपये मूल्य की सोने की 13 फर वाली माला बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थिया श्रीमती लक्ष्मीन बाई चंद्रा, निवासी अरसिया थाना जैजैपुर, ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति का इलाज कराने के लिए चांपा अस्पताल में भर्ती थीं। इसी दौरान 09 फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति उनसे मिला और स्वयं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लिया।
आरोपी ने प्रार्थिया को बताया कि जहर खाने वाले मरीज को शासन की ओर से 6 लाख रुपये की सहायता राशि मिलती है, जिसके लिए फार्म भरना आवश्यक है। झांसे में लेकर वह महिला को अस्पताल से बाहर ले गया और भारतीय स्टेट बैंक, चांपा के पास ले जाकर फार्म भरने के नाम पर 6,500 रुपये ले लिए।

Advertisements
Advertisements


इसके बाद आरोपी ने वजन और फोटो खींचने का बहाना बनाकर महिला से उसकी सोने की 13 फर वाली माला, पर्स में रखे 13,500 रुपये एवं मोबाइल ले लिया और मौके से फरार हो गया। काफी इंतजार के बाद महिला ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 55/26 धारा 318(4) भा.न्या.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की कार्रवाई
थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं संदेह के आधार पर आरोपी की पहचान कर संदेही राहुल डेंसिल उर्फ हरिशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की घटना स्वीकार की।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके घर से सोने की 13 फर वाली माला बरामद की गई। आरोपी द्वारा नगदी राशि खर्च करना एवं मोबाइल फेंक देना बताया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक बलवंत धृतलहरे, आरक्षक गौरीशंकर राय, मुद्रिका दुबे, प्रकाश द्विवेदी एवं थाना चांपा स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button