Advertisement Carousel
Add
Blog

अशांति फैलाने वाले 05 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ad

Advertisements

अशांति फैलाने वाले 05 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले पांच असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ व जांच के उपरांत सभी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम

Advertisements


बुटू उर्फ रंजन (30 वर्ष), निवासी शांति नगर, जांजगीर
राजेंद्र उर्फ बोटर्स (26 वर्ष), निवासी शांति नगर, जांजगीर
पंकज उर्फ गोल्डी (19 वर्ष), निवासी शांति नगर, जांजगीर
दीनू सेन बर्मन (26 वर्ष), निवासी भाठापारा, जांजगीर
सुमित रत्नाकर (25 वर्ष), निवासी भाठापारा, जांजगीर
पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button