Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

वनवासियों के साथ वन विभाग ने मनाई खुशियां भरी दिवाली

Ad

सारंगढ़। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने इस बार दीपावली पर्व को विशेष रूप से वनवासियों के साथ मनाया । विभाग की टीम ने जंगल क्षेत्र के ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ दीप जलाए , मिठाई बांटी और त्योहारों की खुशियां साझा की । इस दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी जिला के बिलाईगढ़ वनमंडल अंतर्गत ग्राम भीम खोलिया, पंचायत बैगीनडीह में गांव वालो के साथ दीप पर्व मनाई और वस्त्र और मिठाइया बांटे । दिवाली के मौके पर लोगों से अपील की गई कि – वन विभाग के साथ वन्य जीव और जंगलों की सुरक्षा हेतु कदम बढ़ाए साथ ही गोमर्डा अभ्यारण को उस की वांछित पहचान दिलाने में विभाग के साथ आएं जिससे वनों एवम वनवासियों का सतत विकास हो सके आशा है की इस पहल से ग्रामजनों में विभाग के प्रति अपनापन और सौहार्द्र बढ़ेगा डीएफओ अग्रवाल जी ने बताया कि – वनवासी हमारे जंगलों के सच्चे संरक्षक हैं उनकी सह  भागिता से ही वन संपदा सुरक्षित और समृद्ध बनी हुई है । इस दीपावली पर हम सबने एक परिवार की तरह साथ मिलकर खुशियां मनाई है ।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button