Advertisement Carousel
Add
Blog

कृषि फार्म में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

कृषि फार्म में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
ग्राइंडर, टाइल्स कटिंग मशीन और केबल तार बरामद, मोहन नगर पुलिस की कार्रवाई

Advertisements


दुर्ग,  मोहन नगर थाना क्षेत्र के एक कृषि फार्म में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ग्राइंडर मशीन, टाइल्स कटिंग मशीन और केबल तार बरामद कर जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 की रात कृषि फार्म से ग्राइंडर मशीन, टाइल्स कटिंग मशीन, केबल तार और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की गई थी। घटना के अगले दिन 2 फरवरी को प्रार्थी गणेश सिंह, निवासी दीपक नगर, दुर्ग ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना से जुड़े तथ्यों, संदिग्धों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतासाजी की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेहियों की पहचान कर पूछताछ की, जिसके बाद रूपेश उर्फ बुटी सगमोगरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, उरला नाका, दुर्ग और राहुल देवराज, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, उरला, दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक ग्राइंडर मशीन, एक टाइल्स कटिंग मशीन और केबल तार बरामद किए। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कृषि फार्म में रखी उपयोगी मशीनरी और अन्य सामान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद सामान को अपने कब्जे में रखा गया था, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान बरामद कर लिया।
दुर्ग पुलिस ने कृषि फार्म, निर्माण स्थलों और अन्य स्थानों पर कीमती सामग्री रखने वाले लोगों से सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को देने की अपील भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button