Advertisement Carousel
मनोरंजन

रूपाली गांगुली से डेविड धवन तक कई हस्तियों ने सतीश शाह को दी अंतिम विदाई

Ad

मुंबई,

Advertisements

दिवंगत अभिनेता सतीश शाह का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के विले पार्ले पश्चिम स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स और उनके दोस्त सतीश शाह को श्रद्धांजलि देने के लिए अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Advertisements

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के उनके सह-कलाकार रूपाली गांगुली, सुमित राघवन, राजेश कुमार, रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक और अभिनेता दीपक पाराशर भी पहुंचे। उनके बाद नील नितिन मुकेश, अवतार गिल, रूमी जाफरी, अनंत नाग और डेविड धवन जैसे अन्य लोग श्मशान घाट पर मौजूद रहे।

बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके साथ जॉनी लीवर और निर्माता अशोक पंडित को भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होते हुए देखा गया। सतीश शाह के शव को एक एंबुलेंस के जरिए शमशान घाट तक पहुंचाया गया। उसके पीछे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, सभी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

शनिवार को मुंबई में 74 साल की उम्र में अभिनेता का निधन हो गया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सतीश शाह को शिवाजी पार्क स्थित हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

सतीश शाह के निधन की जानकारी देते हुए पीडी हिंदुजा अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र ने मीडिया को एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसके मुताबिक मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। आज (शनिवार) सुबह अस्पताल को शाह के स्वास्थ्य के बारे में एक इमरजेंसी कॉल आया। मेडिकल टीम के साथ एक एम्बुलेंस तुरंत उनके आवास पर भेजी गई, जहां उन्हें बेहोश पाया गया। एम्बुलेंस में उन्हें सीपीआर देना शुरू किया गया, जो पीडी हिंदुजा अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पहुंचने तक जारी रहा। हमारी मेडिकल टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद सतीश शाह को बचाया नहीं जा सका।

सतीश शाह भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के लोकप्रिय कैरेक्टर आर्टिस्ट थे, जो अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और अभूतपूर्व अभिनय प्रतिभा के लिए जाने जाते थे।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button