Advertisement Carousel
Blog

ग्राम प्रधानों ने भाजपा से उम्मीदवार अजय मिश्रा टेनी के समर्थन में किया जन संपर्क मांगे वोट

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी। 28 लोकसभा खीरी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के समर्थन में निघासन ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधियो ने भारतीय जनता पार्टी के 28 लोक सभा के उम्मीदवार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के समर्थन में तकिया पुरवा, खैरीगढ़, पचपेड़ा रिछैय्या, महाराज नगर, बरसोला सहित करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में जन संपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी के 28 लोक सभा खीरी से सांसद पद के उम्मीदवार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पक्ष में मतदान करने की एवं पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। ग्राम पंचायत पचपेड़ा रिछैय्या के प्रधान प्रतिनिधि नाजिम खान ने अपने साथी ग्राम प्रधानों के साथ जन संपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीबों के लिए चलाई गई कई योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीबों के लिए मुफ्त राशन देने की योजना चलाई, प्रधानमंत्री आवास दिया, प्रधानमंत्री आयुष्मानकार्ड, सौचालय, पीएम किसान सम्मान निधि, पेय जल,बिजली सड़क सहित कई योजनाओ की जानकारी देते हुए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी जी को विजय बनाने की अपील की इस दौरान ग्राम प्रधान आकाश मित्तल, ग्राम प्रधान रामविलास, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाजिमखान, संदीप, गौरव, बदलू राणा, राम लखन राणा, सुंदर गौतम जन संपर्क में मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button