Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपासक्ति

जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा और उपजेल सक्ती का किया गया निरीक्षण

Ad

जांजगीर-चांपा से दीपक यादव की रिपोर्ट

         जांजगीर-चांपा में आज जेल निरीक्षण समिति द्वारा जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिये गये। जहां विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर की श्रेणी अंतर्गत कोई बंदी नहीं पाया गया। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण एवं देखरेख करने हेतु कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। ऐसे बंदियों के बच्चों की सूची तैयार की गई, जिसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से संस्थागत संरक्षण प्रदान किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements


        जेल अधीक्षकों को निरीक्षण समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जेलों में प्रवेश देते समय यदि बंदी 18 वर्ष से कम के प्रतीत होने की स्थिति में या उम्र के प्रति संदेहास्पद होने के स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जावे ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात किशोरों को संप्रेषण गृह में संरक्षण की प्रांरभिक कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के दौरान श्रीमती पूजा तिवारी संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख), श्री सम्मे सिंह कंवर, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती संतोषी वैष्णव सामाजिक कार्यकर्ता, जेल अधीक्षक खोखरा श्री डी डी टोंडर एवं जेल अधीक्षक सक्ती श्री सतीष भार्गव सहित जेलो के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button