Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : हाइटेंशन तार की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौके पर मौत

Ad

धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वृद्ध पेड़ की कटाई कर रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे हाई टेंशन तार से उसे करंट लगी और वहीं उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सांकरा गांव की है.

Advertisements

छत्तीसगढ़ में मंदिर में आगजनी: असामाजिक तत्वों की करतूत से भड़के ग्रामीण, पुलिस मौके पर तैनात

Advertisements

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) है. वह सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया.

इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.आसपास के लोगों ने शव को जब पेड़ पर लटके देखा, तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button