Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री बघेल ने कुएं में जहरीली गैस से मृतकों के परिजनों से मुलाकात की

Ad

खाद्य मंत्री बघेल ने कुएं में जहरीली गैस से मृतकों के परिजनों से मुलाकात की

Advertisements

परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मौके पर 25-25 हजार की मदद

Advertisements

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ पहुंचकर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मृत तीन ग्रामीणों आत्माराम साहू, रामकुमार ध्रुव एवं राकेश साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर तीनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की।
मंत्री दयालदास बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिवारजनों से कहा कि राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत तीनों परिवारों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। विदित हो कि बीते शनिवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ में केसिंग पाईप की मरम्मत करने के लिए कुएं में उतरे 55 वर्षीय श्री आत्माराम साहू, 45 वर्षीय राम कुमार ध्रुव एवं 25 वर्षीय श्री राकेश साहू की जहरीली गैस के रिसाव से मृत्यु हो गई थी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button