Advertisement Carousel
Blog

अवैध धान भंडारण व परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 40 बोरी धान जब्त

Ad

Advertisements

अवैध धान भंडारण व परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 40 बोरी धान जब्त

Advertisements

सक्ती
जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम अकोलजमोरा में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अकोलजमोरा बस स्टैंड के समीप एक आयचर ट्रैक्टर में 40 बोरी धान लोडिंग की अवस्था में पाया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यक्ति द्वारा धान से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच उपरांत आयचर ट्रैक्टर में लदे 40 बोरी धान को जब्त कर मंडी परिसर में सुपुर्द किया गया तथा प्रकरण में विधिवत कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण, परिवहन अथवा कालाबाजारी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा लगातार क्षेत्र में निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध धान खरीदी, भंडारण या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कार्रवाई के दौरान संबंधित जांच दल की टीम मौके पर उपस्थित रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button