Advertisement Carousel
Blog

2 साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

2 साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार, तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तखतपुर पुलिस ने धारा 392, 34 भादवि के तहत दर्ज लूट के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी संजू साहू, पकड़े जाने के डर से अन्य राज्य फरार होने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने जिला कबीरधाम के ग्राम सिलपहरी से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2023 को प्रार्थिया अपने नेत्रहीन पुत्र के साथ घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक घर के सामने पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक मोबाइल में फोटो दिखाने के बहाने महिला के पास आया और उसके गले से करीब 8–10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये थी, छीनकर फरार हो गया। मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार रहा। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी संजू साहू ग्राम सिलपहरी में छिपकर रह रहा है और जम्मू-कश्मीर भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

Advertisements


पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी संजय कुमार बंजारे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर लूट की रकम में से शेष 1,000 रुपये जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button