Advertisement Carousel
Blog

सिरगिट्टी पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर प्रहार, गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

सिरगिट्टी पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर प्रहार, गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार

सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.475 किलो गांजा, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है, साथ ही बिक्री की रकम 790 रुपये भी जप्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर केंवट के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

Advertisements


11 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिलपहरी धान मंडी के पास एक व्यक्ति कबाड़ बीनने के बहाने पीले-हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर नशा करने वाले युवकों को बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद गुलाम गुस्तफरा (29 वर्ष), निवासी लाल खदान परियापारा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button