Advertisement Carousel
राज्य

चाईबासा लाठीचार्ज पर गरजे चंपई सोरेन, कहा – ‘हेमंत सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा’

Ad

रांची

Advertisements

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चाईबासा शहर में आदिवासियों पर पुलिस लाठीचार्ज की आलोचना की और हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Advertisements

चंपई सोरेन ने दावा किया कि आदिवासी सोमवार को झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के आवास का घेराव करने गए थे और यह मांग कर रहे थे कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-220 और एनएच-75ई पर दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग परिवहन मंत्री से गुहार लगाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सोमवार रात उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

चंपई सोरेन ने दावा किया कि बिरुआ के आवास के घेराव के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 17 अन्य लापता हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने चाईबासा में आदिवासियों-मूलवासियों की आवाज दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया। चंपई ने आदिवासियों-मूलवासियों से 'आदिवासी/मूलवासी विरोधी' सरकार को हटाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button