Advertisement Carousel
Add
Blog

कवरेज कर रहे पत्रकारों से लेखपाल ने की अभद्रता

Ad

कवरेज कर रहे पत्रकारों से लेखपाल ने की अभद्रता

Advertisements

आक्रोशित पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व क्षेत्राधिकारी धौरहरा को सौंपा।

Advertisements

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी

लखीमपुर खीरी धौरहरा। जनपद में आई बाढ़ रूपी आपदा से खराब हुए हालातों को लेकर पूरे मनोयोग से जिला प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन पीड़ित परिवारों को राहत किटें वितरित कर रहा है। इसी कडी में धौरहरा तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र में बाढ़ से पूर्व ही बाढ़ चौकी व बाढ़ राहत केंद्रों का गठन किया गया था। बीते सोमवार को धौरहरा तहसील के लेखपाल शैलेन्द्र वर्मा, इरफान उनके निजी मुंशी पिंटू द्वारा बाढ पीड़ितों को राहत किटें वितरण कार्यक्रम के दौरान कटौली क्षेत्र के पत्रकार माधवराम पाण्डेय, कमलाकांत पांडेय व धर्मेंद्र कुमार को कवरेज करने से मना करने व जान माल की धमकी देने के मामले से आक्रोशित मगंलवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए ऐप्जा (आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के बैनर तले लगभग एक दर्जन पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की गई।

Advertisements

वहीं दूसरी तरफ पत्रकारों द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीतमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित पत्रकारों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। शीघ्र कार्रवाई न होने पर उपस्थित पत्रकारों ने आंदोलन करने की बात कही है। इस दौरान ऐप्जा के जिला उपाध्यक्ष ओमनारायण शुक्ला, जिला सचिव कमल किशोर तिवारी, तहसील अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता, डॉ कमल किशोर, राशिद खान, पठान मुफीद, राम सुमेर शर्मा, ओंकार शुक्ला, मेराज अली, हरवेन्द कुमार, रमाकांत व बुद्धेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button