Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

संकेत साहित्य समिति का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया …

Ad

लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट


कोरबा । पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन में संकेत साहित्य समिति, जिला इकाई कोरबा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने की। मंच पर मुकुटधर साहित्य समिति के संरक्षक युनूस दानियाल पुरी, सचिव डॉ. के.के. चंद्रा, लखनी साहू, भुनेश्वर देवांगन नेही और स्मिता देशपांडे उपस्थित थे।  कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तेल चित्र की पूजा-अर्चना से हुआ। कवयित्री अनुसुइया श्रीवास ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत-सत्कार के उपरांत डॉ. के.के. चंद्रा ने संकेत साहित्य समिति के योगदान और उसकी यात्रा पर अपने विचार साझा किए। कमलेश यादव और युनूस दानियाल पुरी ने भी अपने विचार व्यक्त कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Advertisements

वरिष्ठ गजलकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ के नेतृत्व में यह समिति 11 सितंबर 1981 को कोरबा में स्थापित हुई थी, और आज उनकी केंद्रीय अध्यक्षता में संकेत की कई जिला इकाइयाँ सक्रिय रूप से संचालित हो रही हैं।  इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान ही समिति की कोरबा इकाई के अध्यक्ष कमलेश यादव की 45वीं वैवाहिक वर्षगांठ भी मनायी गयी, उपस्थित सभी कवियों ने उन्हें सादर शुभकामनाएँ दीं।  काव्य गोष्ठी का सफल संचालन प्रसिद्ध छंदकार जीतेंद्र कुमार वर्मा ‘खैरझिटिया’ और कविता जैन ने किया। इस काव्य गोष्ठी में अर्चना साहू, ज्योति दीवान, भारती चौरसिया, सरस्वती श्रीवास, वीणा मिस्त्री, जीतेंद्र कुमार वर्मा ‘खैरझिटिया’, अरुणा देवांगन, मनीष ‘मुसाफिर’, अजय शर्मा, उदय कुमार प्रधान, भरत साहू, दुर्गा प्रसाद श्रीवास, रामकली कारे, यामिनी गिरधर, संतोष चौहान, अजय कुमार शर्मा, भुनेश्वर देवांगन नेही, लखनी साहू, स्मिता देशपांडे, डॉ. के.के. चंद्रा, युनूस दानियाल पुरी आदि कवियों ने अपनी सुमधुर रचनाओं का पाठ किया। अंत में कमलेश यादव ने समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button