Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के महादेवघाट में अज्ञात महिला का शव बरामद, सिर पर चोट के निशान से मर्डर का शक

राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महादेवघाट में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisements

 

Advertisements

रायपुर के रायपुरा स्थित महादेवघाट में खारुन नदी के किनारे एक महिला की लाश बरामद हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। अंदेशा है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

 

यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

 

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

डीडी नगर थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या कुछ और।

 

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button