Advertisement Carousel
Blog

जमीन विवाद में शिक्षक की हत्या, शव जलाने का प्रयास; आरोपी फरार

Advertisements

जमीन विवाद में शिक्षक की हत्या, शव जलाने का प्रयास; आरोपी फरार

Advertisements


जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जर्वे में जमीन विवाद के चलते एक शिक्षक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा हत्या के बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मार्च 2026 को जैजैपुर थाना को सूचना मिली कि ग्राम जर्वे के एक खेत में एक व्यक्ति का आंशिक रूप से जला हुआ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की।
जांच के दौरान मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी जर्वे के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक का गांव के ही टिमन लाल मनहर के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।


बताया जा रहा है कि घटना के दिन शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच आरोपी टिमन लाल मनहर ने मृतक पर कुल्हाड़ी से गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को विवादित खेत में ले जाकर जलाने का प्रयास किया।

Advertisements


घटना को गांव के अन्य लोगों द्वारा देखे जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में थाना जैजैपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103, 238 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button