Advertisement Carousel
राज्य

पारदर्शिता की नई व्यवस्था: पंचायतों के टेंडर पर अब सरपंचों को रियल-टाइम SMS, रिश्वतखोरी पर वार

Ad

चंडीगढ़ 
हरियाणा सरकार अब गांवों में विकास कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं को और पारदर्शी बनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिया है कि विकास एवं पंचायत विभाग के एचईडब्ल्यू पोर्टल पर जैसे ही कोई टेंडर जारी हो, उसकी जानकारी संबंधित सरपंचों को तत्काल SMS के माध्यम से भेजी जाए।

Advertisements

सीएम सैनी ने कहा कि इस व्यवस्था से ग्रामीण प्रतिनिधियों को विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की समय पर जानकारी मिलेगी, जिससे परियोजनाओं की निगरानी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से न केवल काम की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी, बल्कि भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी पर भी रोक लगेगी।

Advertisements

बैठक में बताया गया कि 1 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में कच्ची फिरनियों को पक्का बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। अब तक 639 फिरनियों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 303 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है।

इसके अलावा, ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में 480 महिला चौपालों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 274 चौपालों पर कार्य जारी है। प्रथम चरण में 994 ई-पुस्तकालयों का नवीनीकरण भी पूरा कर लिया गया है और शीघ्र ही उनमें पुस्तकें व कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button