Advertisement Carousel
Blog

पुलिस लाइन जांजगीर में बलवा ड्रिल का अभ्यास, कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए जवानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Advertisements

पुलिस लाइन जांजगीर में बलवा ड्रिल का अभ्यास, कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए जवानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Advertisements


जांजगीर, जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन जांजगीर में शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का बलवा ड्रिल (रायट कंट्रोल) अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा दंगाई गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में जनरल परेड के बाद पुलिस बल ने विभिन्न परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीतियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता, संयम और अनुशासन के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ आमजन के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

Advertisements


अभ्यास के दौरान पुलिस बल को बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले सुरक्षा उपकरणों के संचालन, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया और दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के नियमित अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय और आपदा अथवा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करना है, ताकि हर परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button