Advertisement Carousel
Blog

इंटरनेट सुरक्षित दिवस पर जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Ad

Advertisements

इंटरनेट सुरक्षित दिवस पर जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Advertisements

जांजगीर-चांपा। इंटरनेट सुरक्षित दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल कार्यों में सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करना रहा।

Advertisements


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कहा कि डिजिटल संसाधनों की सुरक्षा प्रत्येक शासकीय कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को साइबर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए आम नागरिकों एवं शासकीय कर्मचारियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।


कार्यशाला में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  सुनील कुमार साहू ने पीपीटी के माध्यम से इंटरनेट सुरक्षित दिवस के महत्व, साइबर अपराधों के प्रकार एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने मजबूत पासवर्ड के उपयोग, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण, संदिग्ध ईमेल व लिंक से बचाव, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा तथा अनधिकृत सॉफ्टवेयर के उपयोग से बचने जैसे महत्वपूर्ण साइबर हाइजीन बिंदुओं पर प्रकाश डाला। साथ ही फिशिंग, फर्जी कॉल और मैसेज से होने वाली ठगी से बचाव के उपाय भी बताए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर  संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button