Advertisement Carousel
Blog

तिकुनिया आर एन इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस

Ad

तहसील रिपोर्टर शिव शंकर जायसवाल

निघासन खीरी। तिकुनिया में स्थित आर एन इंटरनेशनल स्कूल में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूम – धाम के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय के प्रबंधक शिव कुमार गर्ग, संजीव कुमार कुशवाहा,कार्तिक गर्ग ने दीप  प्रज्जवलित कर और माँ शारदे, भारत माता, की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप मे रुचिका मिश्रा ने ध्वजा रोहण किया सामूहिक राष्ट्रगान हुआ,

Advertisements
Advertisements

उसके उपरांत भारत माता की जय, देश के बलिदानों के जयकारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा इसी कड़ी मे मंच का संचालन कर विक्रांत दीक्षित ने सभी आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। सुधीर अवस्थी ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय अवस्थी ने देश के बलिदानों की कहानी सुनाई सभी बच्चों को बताया हमारे वीर शहीदो ने अपने देश की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार छोड़ दिया,

Advertisements

महात्मा गाँधी, राजगुरु, सुखदेव सिंह, नेता सुभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद आदि वीर शहीदों की याद दिलाई। इसी कड़ी मे उपप्रधानाचार्य  विक्रांत दीक्षित ने अभी हाल मे हो रहे बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर अत्याचार के विषय मे याद दिलाया की अपने देश को आज भी ऐसे देसभक्तो की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन शैलेश शुक्ला ने किया इस अवसर पर सुधीर अवस्थी, स्मिता साह,इशा अग्रवाल, प्रीति साहू, ज्योति शर्मा, सिमरन शर्मा, नीलम साही, अर्चना शाक्य,भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button