Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग में स्कूल वाहन चालक की लापरवाही, 4 वर्षीय मासूम वाहन से गिरकर घायल

Advertisements

भिलाई (दुर्ग)। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में स्कूल वाहन चालक की लापरवाही एक चार वर्षीय मासूम पर भारी पड़ गई। तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण मासूम बच्चा स्कूल वाहन से नीचे गिरकर घायल हो गया। मामले में दुर्ग पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार घटना 8 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे करुणा हॉस्पिटल के पास, नंदिनी रोड, भिलाई में हुई। स्कूल वाहन क्रमांक CG07CZ5111 से बच्चे को घर छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही के कारण चार वर्षीय बालक वाहन से नीचे गिर गया, जिससे उसके माथे, हाथ, पैर और दाहिने गाल पर गंभीर चोटें आईं।
घायल बच्चे की मां ने उपचार के बाद 10 जुलाई को थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 455/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125A तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisements
Advertisements


विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी चालक हरजीत सिंह (58 वर्ष), निवासी खुर्सीपार, भिलाई को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया। कार्रवाई में थाना छावनी के सहायक उपनिरीक्षक विनय रजक एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने सभी स्कूल वाहन चालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button