Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कोसीर में 146 क्विंटल अवैध धान पर मंडी की संयुक्त टीम की कार्रवाई

कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर उड़नदस्ता दल सारंगढ़ द्वारा तहसील सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम कोसीर में जांच कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान हरीश ट्रेडर्स किराना दुकान में धान भंडारण से संबंधित स्टॉक में अनियमितता पाए जाने पर कुल 366 बोरी, वजन 146 क्विंटल 40 किलोग्राम धान को जप्त किया गया। जप्त धान पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई की गई है।

उक्त कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी तरुण कुमार नायक, मंडी सचिव राजेंद्र ध्रुव, सहकारिता विस्तार अधिकारी लकेश्वर देवांगन, मंडी उप निरीक्षक अंजू दिनकर एवं प्रीति तिर्की संयुक्त रूप से शामिल रहे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button