```html ```
Breaking

बार समाधान शिविर में वन समितियों को मिला 6 लाख का सौगात

सुशासन तिहार में प्राप्त 2621आवेदन पूर्ण निराकृत सारंगढ़ बिलाईगढ़, बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बार में आयोजित समाधान शिविर वनांचल क्षेत्र के समितियों के लिए सौगात भरा रहा। 239 वन अधिकार समितियों को 3 लाख 423 रूपए और 40 वन संसाधन समितियों को 3 लाख 1 हजार 840 रूपए का चेक प्रदान किया। अतिथियों ने इन दोनों चेक का वितरण सीईओ अजय पटेल जनपद पंचायत बरमकेला को सौंपे। इस अवसर पर ज्योति पटेल, बार के सरपंच तेजराम सहित अन्य अतिथि व अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का कार्य कर रही है। साथ ही शासन की योजनाओं और उनके लाभों को सीधे जनता तक पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी है। कार्यक्रम के अतिथि संजय भूषण पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप गांव-गांव में सुशासन पहुंच रहा है और आमजनों के मांग और समस्याओं पर त्वरित निराकरण हो रहा है। सुशासन तिहार संवाद से समाधान के तहत की संजय भूषण पांडे अध्यक्ष जिला पंचायत ने विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत बार में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे एवं आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। अजय नायक उपाध्यक्ष जिला पंचायत ने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार का उद्देश्य न प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ती है। केंद्र एवं राज्य सरकार के सुशासन में मोर आवास मोर अधिकार के तहत गांव-गांव में पक्का आवास बन रहा है। शासन-प्रशासन के द्वारा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए सभी को पक्का आवास का लाभ दिया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना अंतर्गत 1 हजार की राशि दी जा रही है। कृषि सभापति अभिलाषा कैलाश नायक ने कृषि क्षेत्र में शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए जंगलों, खेतों में आग न लगाने की समझाईश दी और उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण को नुकसान होने के साथ ही पैदावार पर भी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को बेहतर फसल लेने उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक, कृषि योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। सुशासन तिहार में 2621आवेदन प्राप्त हुए, जिसका पूर्ण निराकृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया और पेंशन स्वीकृति, 4 आयुष्मान कार्ड, 5 श्रम कार्ड, 15 पौधे, 30 कीटनाशक दवा, 29 राशन कार्ड, 10 शौचालय स्वीकृति पत्र वितरित हितग्राहियों को किया गया।

अवैध गांजा परिवहन पर थाना बरमकेला  की कार्यवाही

🔸दोपहिया वाहन में 15किग्रा 190 ग्राम गांजा की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आँजनेय वार्ष्णेय के द्वारा नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी बरमकेला द्वारा गांजा तस्कर को गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया हैl                घटना दिनांक 13.05.2025 के  शाम को ग्राम बोईरडीह मेन रोड जुना तालाब के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर दोपहिया वाहन जुपिटर 125 मे सवार एक व्यक्ति जो वाहन के बीच मे एक बडा सफेद पीला रंग का थैला रखा हुआ था, पुलिस को देखकर घबराने लगा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम तोषण कुमार पैकरा पिता बालकराम पैकरा उम्र 25 वर्ष निवासी मधुबन जमझोर थाना बागबहार जिला जशपुर (हा०मु०) चांदमारी रायगढ थाना कोतवाली जिला रायगढ़ छ०ग० का होना बताया l गाड़ी की तलाशी लेने पर थैले और डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया l पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा को सोनपुर उड़ीसा से लोड कर रायगढ़  तस्करी करना बताया। आरोपी द्वारा  टीव्हीएस जुपीटर 125 में एक बड़े थैले और डिक्की के अंदर कुल 10 पैकेट वजन 15 किलो 190 ग्राम गांजा छुपाकर तस्करी करना पाया गया। मौके पर गवाहों के समक्ष विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक से जुड़े सभी संलिप्त आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ए. के .बेक ASI चंद्रा, आरक्षक 171, 20, 219 व अन्य स्टाफ तथा साईबर सेल सारंगढ़ का विशेष योगदान रहा।

कुमारी रीतिका नंद ने कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय में 85.2% लाकर बढ़ाया अंचल का मान

बरमकेला:- मोना माडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रीतिका नंद ने कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय में 85.2 % अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया है l पिता जयकिशोर नंद जो कि पेशे से शिक्षक और जलगढ़ मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। रीतिका नंद ने विद्यालय के शिक्षण और घर में रहकर ही पारिवारिक वातावरण से पढ़ाई की बिना बाहरी ट्यूशन के पढ़ाई कर शानदार उपलब्धि हासिल किया है। कुमारी रीतिका नंद की यह कामयाबी पूरे विद्यालय,परिवार व अंचल के साथ साथ अपने समाज को गौरवान्वित किया है l इस शानदार सफलता के पीछे उनके पूरे परिवार व शिक्षक – शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनवरत प्रयासरत हैं l बच्चों की यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित करेगी l उनके इस उपलब्धि पर उनके परिवार,विद्यालय तथा उनके समाज के साथ साथ पूरे क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सारंगढ़– भालू के हमले से युवक युवती हुए गंभीर रूप से घायल।

सारंगढ़ गोमर्डा अभ्यारण अंतर्गत ग्राम रोहिनापाली का मामला। बरमकेला:- जंगल जानें और जंगल से लगे क्षेत्र में किसी भी काम से आने जानें वक्त रहे सावधान गर्मी के दिनो मे जंगली जीव भोजन और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल ग्रामीण या आबादी क्षेत्र पहुंच रहे जिससे सावधान होने की जरूरत है आज ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत गोमार्डा अभ्यारण बरमकेला के चांटीपाली बीट अंतर्गत रोहिनापाली जंगल किनारे भालू ने दो लोगों पर हमला कर दिया है। अपको बता दे महेन्द्र बाग ग्राम रोहिनापाली एवं पूजा सिदार ग्राम चनामुडा जो धनिया उखाड़ने खेत जा रहे थे तभी सुबह भालू ने हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए सूचना मिलने पर तत्काल परिजनों ने बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में भर्ती कराया गया ।गंभीर जख्म लगने पर रायगढ़ रेफर कर दिया गया है। जैसे ही वन विभाग को सूचना मिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के वन मंडलाधिकारी ने महेन्द्र बाग को 5000/- एवंपूजा सिदार 2000/- तत्काल सहायता राशि भुगतान किया गया। फिलहाल आमजन रहे सावधान हाथियों के साथ कई जंगली जीव विचरण करते आबादी क्षेत्र की ओर आ जाते है सावधानी बरते।

मोना स्कूल बरमकेला के सुरेन्द्र डनसेना 10वी में 97.50 % तथा श्रीजी अग्रवाल 12वी में 92.6% के साथ जिले में पहले स्थान पर

लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट मोना माडर्न स्कूल बरमकेला को मिली चमकीली कामयाबी 10वी की टॉप टेन में सुरेन्द्र डनसेना 1 नंबर से चूके, सीजी बोर्ड के 10वी और 12वी के परीक्षा परिणाम जारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के किसी भी विद्यार्थी को नही मिला टापटेन में स्थान, पहली बार जिले मे भी टाप टेन की सूची हुई जारी, सारंगढ़/बरमकेला: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम  घोषित किया गया। टापटेन की जारी सूची में नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के किसी विद्यार्थी को स्थान नही मिला है किन्तु महज 1 नंबर से टापटेन की सूची मे स्थान बनाने से चूके सुरेन्द्र डनसेना ने 97.50 फीसदी अंको के साथ 10वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त किया वही श्रीजी अग्रवाल ने 92.60 फीसदी अंको के साथ कक्षा 12वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त कर बरमकेला अंचल का नाम पूरे जिले मे रोशन किया। दोनो की मेधावी छात्र-छात्रा मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के विद्यार्थी है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे 10वी और 12वी दोनो मे मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के विद्यार्थियो द्वारा स्थान जमाये जाने से बरमकेला अंचल में हर्ष का माहौल है।              छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आज हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमे जिले के बरमकेला मे स्थापित स्कूल मोना माडर्न स्कूल बरमकेला ने कक्षा 10वी और कक्षा 12वी में दोनो मे पहले स्थान पर कब्जा जमा कर अपना लोहा मनवाया। टापटेन की जारी सूची में नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के किसी विद्यार्थी को स्थान नही मिला है किन्तु महज 1 नंबर से टापटेन की सूची मे स्थान बनाने से चूके सुरेन्द्र डनसेना ने 97.50 फीसदी अंको के साथ 10वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त किया वही श्रीजी अग्रवाल ने 92.60 फीसदी अंको के साथ कक्षा 12वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त कर बरमकेला अंचल का नाम पूरे जिले मे रोशन किया। दोनो की मेधावी छात्र-छात्रा मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के विद्यार्थी है। कक्षा 10वी में 60 में से 59 परीक्षार्थियो ने सफलता प्राप्त किया। सुरेन्द्र डनसेना ने 97.50% के साथ टाप किया वही चेतन मालाकार 96.67% के साथ दूसरे और कुमकुम गिरी गोस्वामी 95.83% के साथ तीसरे स्थान पर रही। वही अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओ में आशीष मिरी 95.00%, केशव पटेल 93.17%, नमिता पटेल 91%,आयुष मालाकार 90.83%, लवली पटेल 89.33%, मुकेश साहू 88.67%, शिवानी पटेल 85.67%, हित्याशा भोय 85.17%, लता पटेल 83.83%, अमन पटेल 83.50%, मनीष पटेल 83.50%, ईशा पटेल 82.50%, प्राची पटेल 82.33%, रोहित पटेल 81.67%, उमेश साहू 81.50%, नुपुर अग्रवाल 80.33%, राजश्री बरिहा 79.67%, भूमिका नायक 79.5%, अनुज चौहान 78.5%, कृष भोय 78.5%, शिवम साहू 77.67%, ओम पटेल 77.17%,भरत पटेल 73.33%, दुष्यंत नायक 76%, प्रज्ञा गुप्ता 76%, मिली भोय 75.33%, प्रिया पटेल 75.33% अंको के साथ 10वी में चमकीली कामयाबी प्राप्त किया है। कक्षा 10वी मे स्कूल को 99 फीसदी सफलता प्राप्त हुई है। वही कक्षा 12वी में कुल 85 परीक्षार्थियो में 83 परीक्षार्थी ने सफलता प्राप्त किया है। जो कि 98 फीसदी सफलता है। कक्षा 12वी में कामर्स की श्रीजी अग्रवाल ने 92.60% के साथ पहला स्थान प्राप्त किया वही दूसरे स्थान पर निखिल साव रहे जिन्होने 91.60% अंक प्राप्त किये। तीसरे स्थान पर अर्पिता पटेल रही जिन्होने 90.80% अंक प्राप्त किये। उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो में नेमचंद सदावर्ती 86.60%, पुष्पेन्द्र मालाकार 86%, रितिका नंद 85.20%, पूजा पटेल 84.20%, नारायण साहू 82.20%, उमेश साहू 81.80%, अदिती मानिकपुरी 81.20%, बिनीता पटेल 80.40%, अनिल नायक 79.20%, तमन्ना पटेल 79%, मेघा नायक 79%, उमा पटेल 78.60% सुब्रत साहू 78.40%, तुषार पटेल 78.40%, चंचल चौहान 78%, अन्जू डनसेना 77.4%, प्रकाश पटेल 77.2%, रानी पटेल 76%, रोशन साहू 76%, डेविड पटेल 75%, निखिल मालाकार 74.80%,तानिया पटेल 74.40% है। संस्था के प्राचार्य अमितेश केशरवानी ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान किया है।                टापटेन से महज 1 नंबर से चूके सुरेन्द्र मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के मेधावी छात्र सुरेन्द्र डनसेना इस वर्ष कक्षा 10वी की बोर्ड परीक्षा में सम्मलित हुए है। उसे कुल 600 में 585 नंबर प्राप्त हुए। जबकि प्रदेश के टापटेन की सूची 586 में खत्म हुई। अर्थात महज 1 नंबर से सुरेन्द्र डनसेना टापटेन मे अपना स्थान बनाने तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन करने से चूक गये। सुरेन्द्र डनसेना ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वही कक्षा 12वी मे कामर्स संकाय की श्रीजी अग्रवाल ने 92.60% प्रतिशत अंको के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। दो साल पहले कक्षा 10वी में श्रीजी अग्रवाल टापटेन में महज 1 अंक से चुक गई थी। इस बार भी उनको कक्षा 12वी के टापटेन मे स्थान नही मिला किन्तु जिला में पहले स्थान पर रहकर बरमकेला अंचल का नाम रोशन करने मे श्रीजी सफल रही। फोटो- कक्षा 10 वी : सुरेन्द्र डनसेना, चेतन मालाकार, कुमकुम गिरी गोस्वामी, आशीष मिरी, केशव पटेल, नमिता पटेल आयुष मालाकार, कक्षा 12वी : श्रीजी अग्रवाल, निखिल साव, अर्पिता पटेल नोट: सुरेन्द्र डनसेना और श्रीजी अग्रवाल का फोटो बड़ा लगा देगें।

बरमकेला महाविद्यालय में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी संपन्न

प्रवीण कुमार थॉमस की रिपोर्ट सारंगढ़ । डॉ. शक्राजित नायक शास. महाविद्यालय बरमकेला में आयोजित शोध संगोष्ठी के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के आसंदी से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि – शिक्षा नीति में यह बदलाव भारत को विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान दिला सकेगा । राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को घोषित की गई , एक व्यापक नीति है, जो देश की शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार लाने के उद्देश्य से बनाई गई है। यह नीति 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्थान लेती है और शिक्षा के सभी स्तरों – प्रारंभिक, स्कूली, उच्च, और व्यावसायिक – में परिवर्तन लाने पर केंद्रित है । मंच पर शोध का वाचन रींवा, ग्वालियर, भुवनेश्वर , कटक सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न महाविद्यालय के विद्वान प्राध्यापक ने शोध का वाचन किया । विदित हो कि – मंच को जिपं उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने संबोधित कर कहा कि – मातृभाषा में शिक्षा कक्षा 5 तक संभावित रूप से कक्षा 8 तक मातृ भाषा या क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया है । कक्षा 6 से कोडिंग और व्यावसायिक शिक्षा की शुरुआत हो। नियमित बोर्ड परीक्षाओं का सुधार परीक्षा को ज्ञान आधारित बनाया जाएगा, रटने की प्रवृत्ति को कम किया जाएगा । बहु – विषयक पढ़ाई हो छात्रों को विषयों के चुनाव में अधिक स्वतंत्रता दी जाएगी। श्रीमती अभिलाषा कैलाश नायक ने कहा तकनीकी व डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच।ऑनलाइन लर्निंग को बढ़ावा डिजिटल प्लेटफॉर्म , ऑन लाइन शिक्षा को मजबूती प्रदान की जाएगी शासन व क्रियान्वयन एकल नियामक निकाय, उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय उच्च. शिक्षा नियामक प्राधि. NHERA की स्थापना । राष्ट्रीय मूल्यांकन, प्रत्यायन परिषद NAC संस्थानों के मूल्यांकन और प्रत्यायन की प्रक्रिया को मजबूत करेगा । कार्यक्रम समापन के दौरान डॉ. शक्राजित नायक महा विद्यालय ने सभी मंचस्थ  अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक , श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक अध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला, श्रीमती अभिलाषा कैलाश नायक जिला पंचायत सदस्य , ओंकार पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला ,  राजू नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला , श्रीमती गरिमा पटेल , रामकुमार नायक , राजकुमार नायक , श्रीमती हेमलता पटेल , श्रीमती शारदा मालाकार , रामकृष्ण नायक अध्यक्ष जन भागीदारी समिति , डॉ. एस एल सोनवानी प्राचार्य डॉ. शक्राजित नायक महा विद्यालय बरमकेला, चंद्र शेखर पटेल संयोजक, अक्षय कुमार गुप्ता , जयकिशन, दया राम चौधरी सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

शराब बंदी को लेकर ग्रामीण महिलाएं पहुंची थाना

प्रवीण कुमार थॉमस की रिपोर्ट सारंगढ़ । जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बैगिनडीह की महिलाएं शराबबंदी को लेकर लामबंद हो गई है। महिलाओं ने बरमकेला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अजीत बेक को ज्ञापन दे गांव में शराब बंद के मांग की है । ग्रामीण महिला ने यह भी बताया कि – गांव में कुछ लोग शराब बना कर बिक्री कर रहे हैं। जिससे लोग शराब के आदि हो रहे हैं और घरेलू विवाद बढ़ते जा रहा हैं । महिलाओं ने यह भी कहा कि – क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब बिक्री होने के कारण असामाजिक तत्व भी सक्रिय रहते हैं । जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। ग्राम के लोग शराब पीते हैं व महिलाओं से मारपीट करते हैं। जिसको लेकर उन्होंने एक बैठक आयोजित कर निर्णय लिया है कि – गांव में कच्ची और पक्की शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए। गांव के महिलाओं ने बरमकेला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अजीत बेक को ज्ञापन देकर गांव में शराब बंद करने की मांग की है। थाना प्रभारी अजीत बेक ने महिलाओं को शत प्रतिशत शराब बंद करने का आश्वासन दिया है।

अवैध गांजा परिवहन पर थाना बरमकेला की कार्यवाही

02 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 40000 रू0 की तस्क्री करते एक आरोपी गिरफ्तारमोटर सायकल बजाज डिस्कवर में कर रहा था गांजे की तस्कारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सारंगढ बिलाईगढ के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशे के विरूद्ध लगातार कडी कार्यवाही करने संबंधी निर्देश के परिपालन में दिनांक 20/03/2025 को बरमकेला पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम झनकपुर रोड पर घेराबंदी कर मो0सा0 बजाज डिस्कववर क्र0 CG 06 K 1400 को रोकवाकर तलाशी दौरान आरोपी अक्षय बरिहा पिता हराचंद बरिहा उम्र 39 वर्ष सा0 जामपाली थाना अम्बा भौना जिला बरगढ उडिसा के कब्जेा से 02 किलो 60 ग्राम को जप्ता कर आरोपी को धारा 20 (B) NDPS Act के तहत गिर0 कर रिमाण्डर पर भेजा गया है।मामले में बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंक से जुडे शेष आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी ए. के. बेक, Hc विजय यादव, आर. मिनकेतन, दिनेश एवं समस्त थाना स्टॉफ

गोमर्डा अभयारण्य के अंदर आग जलाकर भागना दो आरोपी को पड़ा महंगा, भेजे गए जेल…

प्रवीण थॉमस की रिपोर्टबरमकेला।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के वन मंडलाधिकारी श्रीमती पुष्पलता, अधीक्षक कृषाणु चंद्राकर, रेंजर सुरेन्द्र कुमार अजय के मार्गदर्शन में आज जिले के बरमकेला गोमार्डा अभ्यारण में आग जलाकर भगाना दो आरोपियों को महंगा पड़ गया। क्योंकि अपराध अभयारण्य के अंदर आग लगाकर जलते छोड़कर भागना धारा भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27,30 में आता है। जिसमे कक्ष क्रमांक 969 आरक्षित के अंदर दो आरोपी मोतीराम पिता चैतराम पटेल गांव पीपरखूंटा और उसके साथी दुष्यंत बरीहा पिता धोबा बरिहा ग्राम-कपरतूंगा बड़े, थाना+तहसील-बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।दोनो आरोपी ने बेरियर के पास पहले एक महिला वन रक्षक दीपिका कुर्रे से भीतर जाने को लेकर शराब के नशे में पहले बहस की फिर उन्होंने आवेश में आकर जंगल में तीन चार जगह पर आग लगाते हुए भाग रहे थे जिसे फायर वाचर ने देख अधिकारी कर्मचारी को सूचना दिया फिर सूचना मिलते ही घेराबंदी कर हीरालाल नायक वनपाल, प्रफुल कुमार हरवंश वन रक्षक, हीरालाल चौधरी वन रक्षक, विजय कुमार भोय वन रक्षक, जयप्रकाश नायक बैरियर गार्ड के द्वारा पकड़ कर न्यायलय में पेश किया गया। जंगल को आग न लगाएं : वन विभाग द्वारा जंगल में आग रोकने हेतु टोल फ्री 18002337000 नंबर जारी किया गया है। तथा फायर वाचर्स के साथ वनकर्मी भी निगरानी करेंगे।

निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता कपिल भागीरथी नायक की सशक्त दावेदारी ने उडाई भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी की नींद, जनता के लिए रहूंगी समर्पित–सुनीता

सारंगढ नगर पंचायत बरमकेला के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भागीरथी नायक की बहू सुनीता कपिल नायक की सशक्त दावेदारी से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की बेचैनी बढ गई है क्योंकि सुनीता ने बताया कि वे केवल मान सम्मान के लिए तथा जनता की पानी,बिजली व आवास इत्यादि की समस्याओं को दूर करने के लिए ही मैदान में उतरी हैं तथा उन्हें अपार जन समर्थन भी मिल रहा है।जिसे मैं जन हित के मुद्दे को बखूबी निभाऊंगी