बरमकेला थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार
कुल 3 चोरी के प्रकरणों में 1. सोने चांदी के जेवर कीमती करीबन 150000 रू 2. नगदी रकम 4500रू० बरामद करने में मिली सफलता प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पता 1. माधव यादव उर्फ स्वीटी पिता दयानिधी यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बिलाईगढ़ (ब) थाना बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) 2. प्रदीप सिदार उर्फ छोटु पिता श्रीराम सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बिलाईगढ़ (ब) थाना बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) 3. एक अपचारी बालक प्रकरण में प्रथम घटना दिनांक 22-23.05.2025 के दरमियानी रात घटनास्थल ग्राम बुदेली प्रार्थी कपूरचंद अग्रवाल के मकान में सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम की चोरी हुई थी जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप०क०- 63/2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। द्वितीय घटना दिनांक 21-22.08.2025 के दरमियानी रात प्रार्थी संतोष चौहान निवासी ग्राम पीपरखूँटा थाना बरमकेला के मकान में नगदी रकम एवं चांदी के पायल की चोरी हुई थी जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप०क०-98/2025 धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसी बीच घटना दिनांक 27-28.08.2025 की दरमियानी रात प्रार्थी वैजनाथ साहु के घर के घर में कोई अज्ञात चोर घुसकर उसकी पत्नि कलावती साहु जो घर के परछी में सोई थी,के गले में पहने हुए पुराना सोने की माला को काटकर चोरी कर ले जाने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में अपराध क0 101/2025 धारा 331 (4) 305 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मामलों में अज्ञात आरोपियों एवं माल मशरूका का लगातार पतासाजी किया जा रहा था l इसी कड़ी में दिनांक 30.08.2025 को मुखबीर की सुचना पर उपरोक्त तीनों प्रकरणों का खुलासा करते हुए चोरी में संलिप्त 02 आरोपियों सहित एक अपचारी बालक को पकड़ा गया है जिनके कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के जेवर सहित नगदी रकम को जप्त कर उन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 31.08.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त चोरी के प्रकरणों को सुलझाने में पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना बरमकेला के थाना प्रभारी उप निरीक्षक ए के बेक, प्र०आर०- भुवनेश्वर पण्डा, प्र०आर० विजय यादव, प्र०आर० भवानी शंकर धांगड़, आर० अशोक पटेल, गुलशन चौधरी, मोतीलाल जांगड़े, सूरज सिदार एवं अन्य थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
घर आए हैं गणपति घर -आँगन में खुशी और उत्सव है …
लक्ष्मीनारायण लहरे की रिपोर्टसारंगढ़। श्री गणेश उत्सव भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक है। यह पर्व न केवल भक्ति का अवसर है बल्कि सामाजिक समरसता ,कला और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है पूरे भारत वर्ष में यह उत्सव के रूप में 10 दिन तक मनाया जाता है। रायगढ़ जिला की चक्रदार समारोह की भारत वर्ष ही नहीं विदेश में भी चर्चा है। शहर से गांव तक गणेश चतुर्थी को मनाने की परम्परा 19वीं शताब्दी में बालगंगाधर तिलक ने इसे यज्ञ के रूप में मनाने की शुरुवात की थी महाराष्ट्र से लेकर यह आज घर आँगन तक पहुंच गई है । यह पर्व लोगों को एक सूत्र में जोड़ती है। कोसीर गांव के चौक -चौराहे के साथ साथ घर घर इन दिनों श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना किया गया है । घर आए हैं गणपति लोगों में परिवार में उत्साह है । पूरे अनुष्ठान के साथ पूजा पाठ आरती हो रही है लोग अपने अपने घर में श्री गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं ।
सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों और खुले स्थानों पर पंडाल निर्माण के लिए अनुमति आवश्यक
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया परिपत्र सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य शासन ने सार्वजनिक खुले मैदानों, मार्गों, फुटपाथों, चौराहों और खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय से सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को भेजे परिपत्र में कहा है कि राज्य के नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के संबंध में सड़कों में बाधा के प्रतिषेध हेतु आवश्यक प्रावधान किए जाने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने सभी निकायों को परिपत्र में उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने एक समय में अधिकतम 500 व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट के स्थान वाले आयोजनों तथा एक समय में 500 से अधिक व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट से अधिक के स्थान वाले आयोजनों के लिए पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली इत्यादि की अनुमति के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने नगरीय निकायों को अलग-अलग तरह की अनुमति के लिए आवेदनों के अलग-अलग प्रारूप भी परिपत्र के साथ प्रेषित किए हैं। विभाग ने आयोजकों के लिए अनुमति की प्रक्रिया, अनुमति हेतु शुल्क, पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली और शोभायात्राओं की अनुमति के लिए आपातकालीन एवं सामान्य निर्देशों के साथ ही पंडालों की मजबूती, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन, सुरक्षा, साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, आयोजन समिति के दायित्वों तथा पंडालों में विभिन्न तरह के आयोजनों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का संबंधित नगरीय निकायों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
चोरी के प्रकरण में बरमकेला पुलिस ने 02 आरोपियों को भेजा जेल।
दिनाक 02,08,25 को सराईपाली स्थित शुभम फ्यूल में पेट्रोल भराने आये 02 व्यक्ति पेट्रोल पंप के स्टाफ रूम में घुसकर नगदी रकम 10000 रुपये एवं पेटीएम स्वाइप मशीन को चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 93/25 धारा 305(a),3(5) bns कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान cctv फुटेज और cdr के माध्यम से आरोपी 1 जमीर खान पिता रमजान खान उम्र 38 वर्ष , 2 सतीश चौहान पिता दुजेराम उम्र 25 वर्ष सा रायगढ़ को आज दिनाक 24,08,25 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
भालू का शिकारी पकड़ाया तालाब में मिला भालू का सिर और खाल, दो शिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से वन्यजीव संरक्षण को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। बरमकेला वन परिक्षेत्र के छिछपानी 942 पीएफ नंबर क्षेत्र में भालू का बेरहमी से शिकार कर उसका मांस खा लिया गया, जबकि सिर, खाल और बाल को पास के कपरतुंगा गांव के तालाब में फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार, घटना 13 अगस्त की रात की है। कुछ दिन बाद जब तालाब में तैरता हुआ भालू का कटा सिर और खाल ग्रामीणों ने देखा, तब जाकर इस जघन्य कृत्य का खुलासा हुआ। शुरुआत में वन विभाग ने मामले को दबाने का प्रयास किया और गुपचुप तरीके से जांच में जुटा रहा। लेकिन जब घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो मामला मीडिया तक पहुंच गया और विभाग पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में दो आरोपियों — जुगलाल सिदार और ज्योति राम सिदार, दोनों निवासी कपरतुंगा — को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने भालू के शिकार की बात कबूल की है और बताया कि उन्होंने मांस आपस में बांट लिया था, जबकि अवशेष तालाब में फेंक दिए गए। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में इसी क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
19 जुलाई को आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट के लिए विशेष शिविर का आयोजन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार 19 जुलाई को जिले के शहरीय क्षेत्र एवं कुछ चुनिंदा गांव में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे ,जवान, बूढ़े जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बनाया गया है उनका कार्ड बनाया जाएगा। बरमकेला ब्लॉक से बरमकेला शहरी , गोबरसिंघा झिकीपाली , घोघरा, सरिया शहरी, कपरतुंगा ,बिलाईगढ़ विकासखंड के शहरी क्षेत्र सरसीवां,भटगांव,बिलाईगढ़, पवनी और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम छूहिया,नगरदा, गिरसा, गगोरी, सारंगढ़ ब्लॉक के शहरी में अभियान चलेगी। सभी सीएमओ अपने क्षेत्रों में स्वच्छता वाहन के माध्यम से मुनादी कराएंगे। बैठक व्यवस्था चबूतरा या सामुदायिक भवन, रंगमंच में पंचायत भवन में किया जाएगा। आंगनवाड़ी एवं स्कूल के बच्चे जिनका अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका भी बनाया जाएगा। संबंधित शिक्षक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उन बच्चों के आधार कार्ड, राशन कार्ड के साथ उपस्थित करा सकते हैं। आधार अपडेशन के लिए आधार ऑपरेटर भी उपलब्ध रहेंगे, जिनका आधार अपडेट नहीं हुआ है वे अपना आधार अपडेट करा सकते हैं।
बरमकेला में नव निर्मित कॉम्प्लेक्स से अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी
सारंगढ़। बरमकेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक नव निर्मित कॉम्प्लेक्स में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन है, जहां मजदूरों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बरमकेला पुलिस ने पूरे परिसर को घेराबंदी कर दिया है और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिलहाल मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि साक्ष्यों के आधार पर हत्या के कारण और आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: डॉक्टरों के योगदान को याद करने का दिन-रतन शर्मा
बरमकेला में आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सदस्य एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी रतन शर्मा ने चिकित्सकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें धरती पर जीवन की सुरक्षा करने वाले महान देव बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सेवाएं हमें स्वस्थ और सुरक्षित जीवन प्रदान करने में मदद करती हैं। रतन शर्मा ने कहा कि चिकित्सक न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि वे हमारे जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का काम न केवल तकनीकी कौशल की मांग करता है, बल्कि इसमें मानवता और सहानुभूति की भी आवश्यकता होती है। रतन शर्मा ने कहा कि डॉक्टर विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं और लोगों की जान बचाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे महामारी हो, प्राकृतिक आपदा हो या कोई अन्य आपात स्थिति, डॉक्टर हमेशा आगे रहते हैं और लोगों की मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं। रतन शर्मा ने सभी डॉक्टरों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का काम न केवल महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज के लिए एक अनमोल योगदान भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉक्टर अपने काम में निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।श्री शर्मा ने कहा कि समाज में डॉक्टरों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और उनकी सेवाएं हमें स्वस्थ और सुरक्षित जीवन प्रदान करने में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि वे हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करते हैं।रतन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर, हम डॉक्टरों के योगदान को याद करते हैं और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। डॉक्टर हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सेवाएं हमें स्वस्थ और सुरक्षित जीवन प्रदान करने में मदद करती हैं। हम डॉक्टरों को उनके काम के लिए धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि वे अपने काम में निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
तहसील प्रशासन में बड़ा फेरबदल — बरमकेला तहसीलदार शनि पैकरा का तबादला, पुष्पेंद्र राज होंगे नए तहसीलदार
सारंगढ़ बिलाईगढ़: जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में जनहित को ध्यान में रखते हुए तहसील स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया है। बरमकेला तहसीलदार श्री शनि पैकरा का तबादला कर दिया गया है। अब वे भू-अभिलेख शाखा, जिला कार्यालय में अपनी सेवाएँ देंगे। उनकी जगह पर पुष्पेंद्र राज को नवपदस्थ तहसीलदार के रूप में बरमकेला तहसील में नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय शासकीय कार्यों की बेहतर निष्पादन और आमजन को सुचारू सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि से लिया है। 📍जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य तहसीलों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय सेना के सम्मान में बरमकेला में तिरंगा रैली : सैकड़ों देशभक्तों ने लगाए देशभक्ति के नारे
सारंगढ़ बिलाईगढ़,जिले के जनपद पंचायत बरमकेला के तत्वावधान में भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस तिरंगा रैली में जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, नगर पंचायत, कृषि विभाग, पटवारी, मनरेगा,सहित अन्य विभाग व जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक रैली में शामिल हुए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल के नेतृत्व में निकली इस रैली में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियो के हाथों में तिरंगा था। रैली तहसील कार्यालय से शुरू हुई और अटल चौक, सुभाष चौक से होते हुए जनपद कार्यालय में समापन किया गया। यह तिरंगा रैली पहलगांव में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में लोगों ने जोशपूर्ण नारे लगाए। पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘देश के शहीद अमर रहें’ के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। अजय पटेल सीईओ ने कहा कि यह आयोजन भारतीय सैनिकों के साहस और शौर्य को सम्मान देने का प्रतीक था। भारत-पाक तनाव के दौरान वीर जवानों ने हर चुनौती का डटकर सामना किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ओंकार पटेल, ताराचंद पटेल जनपद सदस्य, मनोहर नायक विधायक प्रतिनिधि, राजू नायक उपाध्यक्ष न.प.,अजय पटेल सीईओ, शनि राम पैंकरा तहसीलदार, अनिल कुमार सोनवानी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, चक्रधर नायक, कमलेश कुमार मेहरा मनरेगा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि के अलावा देशभक्त नागरिकगण इस तिरंगा रैली में शामिल हुए।