Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हस्तिनापुर में बदला गया ट्रांसफार्मर

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

बिजली की आपूर्ति  पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर,  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया।
   विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि सहायक ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से  बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है,  जिससे ग्रामीणों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे जल्द सुधारने की मांग की। कैंप कार्यालय की पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा वहां  ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है।
      मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसमस्या का निवारण  तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button